कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ट्रस्ट वसूलेगा 100 करोड़ इन्हांसमैंट

Edited By swetha,Updated: 18 Dec, 2018 08:31 AM

improvement trust jalandhar

इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट का गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू व सूर्या एन्क्लेव से 100 करोड़ रुपए इन्हांसमैंट वसूलने का टारगेट है जबकि आलम यह है कि उक्त कालोनियों में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इन पॉश एरिया में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही...

जालंधर(पुनीत): इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट का गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू व सूर्या एन्क्लेव से 100 करोड़ रुपए इन्हांसमैंट वसूलने का टारगेट है जबकि आलम यह है कि उक्त कालोनियों में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इन पॉश एरिया में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते लोग ट्रस्ट की नीतियों को कोस रहे हैं। 

अधिकतर स्ट्रीट लाइटें न चलने के कारण लोग सुबह जल्दी सैर पर जाने से कतराते हैं, रूटीन में लोग सुबह साढ़े 5 बजे सैर शुरू कर देते थे लेकिन अब साढ़े 6 बजे के बाद जब दिन निकलता । है तभी लोग सैर करना शुरू करते हैं। सड़कों की बात की जाए तो इन कालोनियों में अधिकतर सड़कों का बुरा हाल है, कई वर्षों से सड़कें टूटी पड़ी हैं लेकिन ट्रस्ट द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। दिखावे के तौर पर कुछ एक सड़कें बनाकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की गई है। 

किसानों द्वारा किए गए इन्हांसमैंट के केस को लेकर ट्रस्ट उक्त कालोनी के प्लाट होल्डरों को नोटिस भेजकर राशि जमा करवाने हेतु कह रहा है, जबकि लोगों का कहना है कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।  लोग परेशानी उठाने को मजबूर हैं। नक्शा पास करवाने के लिए जाने वाले लोगों से लाखों रुपए इन्हांसमैंट वसूल करने के बाद ही नक्शा पास किया जा रहा है। वहीं रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों से इन्हांसमैंट लिए बिना रजिस्ट्री भी नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि यहां पर खाली पड़े प्लाटों में कई-कई फुट की घास-बूटी उगी हुई है जहां अक्सर कीड़े-मकौड़े निकलते रहते हैं। लोगों को आने वाली परेशानियों को लेकर उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि ट्रस्ट जितने भी नोटिस भेजे वह इन्हांसमैंट जमा नहीं करवाएंगे।

ट्रस्ट किस मुंह से मांग रहा इन्हांसमैंट: मुनीष 
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासी मुनीष क्वात्रा ने कहा कि ट्रस्ट किस मुंह से इन्हांसमैंट की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट सुविधाएं उपलब्ध तो करवा नहीं रहा इसलिए वह किसी सूरत में इन्हांसमैंट अदा नहीं करेंगे। उनके घर के सामने पार्क है जहां पर स्ट्रीट लाइट लंबे अर्से से बंद पड़ी है, वहीं पार्क में कई जगह नंगी तारें होने के कारण बच्चे जब खेलने जाते हैं तो उन्हें ङ्क्षचता रहती है, इसलिए वह तभी बच्चों को पार्क में जाने देते हैं जब वह साथ हों।

ट्रस्ट को 10 बार लिखित में दे चुके हैं: पार्षद खन्ना
 वार्ड नं. 17 से भाजपा की पार्षद शैली खन्ना का कहना है कि इस संबंध में ट्रस्ट अधिकारियों को 10 बार लिखित में दे चुके हैं लेकिन ट्रस्ट अधिकारियों द्वारा इस प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते लोगों की मुश्किलों का हल नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाना चाहिए व सड़कें बनाने हेतु तुरंत प्रभाव से टैंडर लगवाने चाहिएं। खन्ना ने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही ट्रस्ट चेयरमैन से दोबारा मिलकर मुद्दा उठाएंगे।

शाम को प्रभावित होता है कामकाज: कलीम 
 एरिया में सैलून चलाने वाले कलीम ने कहा कि शाम को लाइटें बंद होने के कारण अंधेरा रहता है जिसके चलते कामकाज प्रभावित होता है। लोगों ने करोड़ों रुपए में यहां पर एस.सी.ओ. (शॉप कम आफिस) खरीदे हैं और अब लोगों का ट्रस्ट की प्रापर्टी से मोह भंग होता जा रहा है जोकि ट्रस्ट के लिए अच्छी बात नहीं, इसे मद्देनजर रखते हुए ट्रस्ट को स्ट्रीट लाइटें व सड़केंतुरंत प्रभाव से ठीक करवा कर लोगों को सुविधाएं देनी चाहिएं।

सड़कें न सही पैचवर्क ही करवा दो : शाहरुख
दुकानदार शाहरुख का कहना है कि ट्रस्ट के पास यदि सड़कें बनाने का बजट नहीं है तो कम से कम पैच वर्क तो करवा देना चाहिए ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। फ्लैटों के पास वाली सड़क की हालत इतनी बदतर है कि वहां पर दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरते देखे जाते हैं। इन सड़कों से बुजुर्ग लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल है। खाली प्लाटों में अक्सर नशेड़ी किस्म के लोग भांग इत्यादि मलते देखे जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!