Edited By Anjna,Updated: 25 May, 2018 07:11 AM
बलजीत सिंह वासी बस्ती शेख के अनुसार 1 वर्ष पहले न्यू गोबिंद नगर के भारत और पूनम ने उसे एक प्लाट दिखाया था जिसका सौदा 12 लाख में तय हुआ था जिसकी राशि उन्हें दे दी गई। जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो पूनम और भारत टाल-मटोल करने लगे।
जालन्धर (कमलेश): बलजीत सिंह वासी बस्ती शेख के अनुसार 1 वर्ष पहले न्यू गोबिंद नगर के भारत और पूनम ने उसे एक प्लाट दिखाया था जिसका सौदा 12 लाख में तय हुआ था जिसकी राशि उन्हें दे दी गई। जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो पूनम और भारत टाल-मटोल करने लगे।
बलजीत सिंह ने जब जांच कराई तो पता लगा कि उक्त प्लाट वे पहले ही किसी को बेच चुके हैं। बलजीत सिंह ने मामले कि शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद थाना बारादरी में मामला दर्ज कर लिया गया है।