जाली दस्तावेज बनवा कर फौज में भर्ती होने आए होशियारपुर के 5 युवक काबू

Edited By Anjna,Updated: 24 Mar, 2019 09:33 AM

five youths from hoshiarpur came to be recruited to make fake documents

जाली दस्तावेज बनवा कर फौज में भर्ती होने के लिए जालंधर कैंट भर्ती कार्यालय आए जिला होशियारपुर निवासी 5 युवक दस्तावेजों की जांच के दौरान पकड़े गए, जिन्हें थाना कैंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर (महेश): जाली दस्तावेज बनवा कर फौज में भर्ती होने के लिए जालंधर कैंट भर्ती कार्यालय आए जिला होशियारपुर निवासी 5 युवक दस्तावेजों की जांच के दौरान पकड़े गए, जिन्हें थाना कैंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ए.सी.पी. कैंट रविन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र लेख राज, गुलशन कुमार पुत्र सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र अश्विनी कुमार व उपिन्द्र सिंह पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है जो कि जिला होशियारपुर की तहसील मुकेरियां की नई दाना मंडी समेत अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कल माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!