Edited By Anjna,Updated: 15 Feb, 2019 12:24 PM
गुरुवार रात नजदीकी गांव बंदला मांजकी के जंडियाला रोड पर पेंट शॉप में आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया।
गोराया(मुनीश) गुरुवार रात नजदीकी गांव बंदला मांजकी के जंडियाला रोड पर पेंट शॉप में आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया।
जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच रवींद्र कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर गए। करीब 11 बजे उनको सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी है। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और दुकान का शटर भी आग के साथ टूट कर गिर गया। उन्होंने कहा कि दुकान में पड़ा सारा समान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि उनका लगभग 13 -14 लाख का नुक्सान हो गया है।