Edited By swetha,Updated: 05 Aug, 2019 09:36 AM
आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट की फ्लाइट ने 30 मिनट की देरी से उड़ान भरी, वहीं दिल्ली से आदमपुर स्पाइसजैट की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से पहुंची।
जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट की फ्लाइट ने 30 मिनट की देरी से उड़ान भरी, वहीं दिल्ली से आदमपुर स्पाइसजैट की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए देरी से चली। अमूमन स्पाइसजैट की फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर जाने का समय 1.30 बजे का है और आदमपुर पहुंचती 2.25 बजे है। वहीं रविवार को दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट 1.45 बजे चली और वह 2.55 बजे आदमपुर पहुंची। वहीं देरी के कारण आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट 3.13 बजे चली और 4.43 बजे दिल्ली पहुंची। अमूमन फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए 2.45 बजे चलती है और 4 बजे दिल्ली पहुंचती है। जिन यात्रियों की आगे फ्लाइट थी, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 86 थी और दिल्ली से आदमपुर की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 84 थी।