अवतार नगर में दो पक्षों में हुआ विवाद, चली तलवारें
Edited By Vaneet,Updated: 08 Jan, 2019 03:52 PM
अवतार नगर में आज दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जाता है कि यह विवाद वाशिंग सेंटर वाले से हुआ है। विवाद का कारण पानी के छीटें पडऩा है। जानकारी के ...
जालंधर(शौरी): अवतार नगर रोड पर हुए मामूली विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक कार बाजार के दुकानदार और वाशिंग सेंटर के मालिक के बीच विवाद हो गया। विवाद का कारण पानी के छीटें पडऩा बताया जा रहा है। यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर तलवारें चली। वहीं पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में राजीनामा हो चुका है।