कांग्रेसी नेता मिले उद्योग मंत्री अरोड़ा से, जालंधर की इंडस्ट्री को सुधारने का मिला भरोसा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2018 08:09 AM

congress leader meets industry minister

पंजाब कांग्रेस के सचिव अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा से मुलाकात की, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष दलजीत सिंह आहलूवालिया, सतनाम सिंह बिट्टा, के.के. बांसल, यशपाल सिंह...

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के सचिव अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा से मुलाकात की, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष दलजीत सिंह आहलूवालिया, सतनाम सिंह बिट्टा, के.के. बांसल, यशपाल सिंह धीमान आदि शामिल थे।

अशोक गुप्ता ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री अरोड़ा के सामने जालंधर की इंडस्ट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान गठबंधन सरकार ने इंडस्ट्री की पूरी तरह से उपेक्षा की जिस कारण इंडस्ट्री पिछड़ कर रह गई।उन्होंने उद्योग मंत्री को बताया कि अब कांग्रेस सरकार से इंडस्ट्री को बहुत उम्मीदें हैं और इसे देखते हुए इंडस्ट्री का स्तर ऊंचा उठाया जाना चाहिए।उद्योग मंत्री अरोड़ा ने कांग्रेसियों को भरोसा दिया कि वह स्वयं दोआबा का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा जालंधर दोआबा में पड़ता है, इसलिए जालंधर की इंडस्ट्री का स्तर ऊंचा उठाना उनके एजैंडे में सबसे ऊपर रहेगा। जालंधर को इंडस्ट्री के हब के रूप में विकसित किया जाएगा तथा वह स्वयं जालंधर की इंडस्ट्री पर नजर रखेंगे।

उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से कहा कि वे कभी भी इंडस्ट्री से संबंधित समस्याएं उनके सामने उठा सकते हैं। उद्योग मंत्री ने इंडस्ट्री विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जालंधर की इंडस्ट्री की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करें तथा उन्हें जालंधर की इंडस्ट्री से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।अशोक गुप्ता और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर उद्योगमंत्री बनने पर बधाई दी तथा कहा कि दोआबा के लिए यह मान की बात है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने दोआबा को उद्योग मंत्री  दियाहै। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!