Edited By swetha,Updated: 19 Dec, 2018 03:10 PM
देशभगत यादगार हाल में कर्नल कुलदीप सिंह दोसांझ की पुस्तक उस सुबह की उडीक का विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखक कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी पुस्तक में नौजवानों को अलग-अलग विषयों द्वारा कविताओं के माध्यम से प्रेरित किया गया है।
जालंधरःदेशभगत यादगार हाल में कर्नल कुलदीप सिंह दोसांझ की पुस्तक उस सुबह की उडीक का विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखक कुलदीप सिंह ने कहा कि उनकी पुस्तक में नौजवानों को अलग-अलग विषयों द्वारा कविताओं के माध्यम से प्रेरित किया गया है।
इसमें हकों के लिए लड़ रहे मजदूरों के साथ खड़े होने तथा उनमें आशा की किरण जगाने की कोशिश की गई है। आपको बता दें कि कर्नल कुलदीप सिंह सेना से रिटायर अधिकारी हैं। वह अपनी अकादमी द्वारा नौजवान पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सेना के अधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।