Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2018 10:39 AM
थाना-7 की पुलिस ने चोरी के केस में भगौड़े को गिरफ्तार किया है। गढ़ा के पास स्थित हरदियाल नगर निवासी आरोपी नितिन को कोर्ट की ओर से साल 2017 में भगौड़ा करार दिया गया था।
जालंधर(मृदुल): थाना-7 की पुलिस ने चोरी के केस में भगौड़े को गिरफ्तार किया है। गढ़ा के पास स्थित हरदियाल नगर निवासी आरोपी नितिन को कोर्ट की ओर से साल 2017 में भगौड़ा करार दिया गया था।
पुलिस उक्त आरोपी को ढूंढ रही थी, जिस पर हैड कांस्टेबल मनोहर कृष्ण ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।