66 हजार की नकली करंसी सहित 2 काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Jan, 2020 08:25 AM

2 controlled with fake currency of 66 thousand

खुद तैयार करते थे करंसी

जालंधर(शौरी): देहात पुलिस ने 2 नौजवानों को नकली करंसी सहित गिरफ्तार किया है, जो खुद इसे तैयार कर बाजारों में चलाते थे।

इस बारे में एस.पी. हैडक्वार्टर रविन्द्रपाल सिंह, सब-डिवीजन आदमपुर के ए.एस.पी. अंकुर गुप्ता और थाना प्रमुख जरनैल सिंह ने बताया कि थानेदार शाम सिंह ने टीम के साथ भोगपुर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान किसी मुखबिर ने सूचना दी कि अश्विनी कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी सिविल लाइन लुधियाना और गौरव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी कोट किशन चंद जालंधर दोनों नकली करंसी का धंधा करते हैं। ये दोनों नौजवान आप तैयार की नकली करंसी को बाजारों में असली करंसी की तरह इस्तेमाल करते हैं और लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। 

ये दोनों नकली करंसी लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोगपुर की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी दौरान उपरोक्त नंबर के मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवानों को पकड़ा जिनकी पहचान अश्विनी कुमार व गौरव के रूप में हुई। तलाशी दौरान अश्विनी कुमार से 49,400 रुपए और गौरव से 16,800 रुपए की नकली भारतीय करंसी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों पर दर्ज हैं पहले से मामले 
पूछताछ दौरान अश्विनी कुमार ने बताया है कि वे पिछले एक साल से नकली करंसी का धंधा करता आ रहा है और वह उत्तर प्रदेश में एक इरादा कत्ल के मामले में भगौड़ा है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से अश्विनी के साथ मिलकर नकली करंसी का धंधा करता आ रहा है और उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र में नशीली गोलियों का मामला दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!