ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Mar, 2023 03:06 PM

online fraud

थाना मुखी टांडा एस. आई. मलकीयत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला धोखाधड़ी के शिकार हुए.......

टांडा उड़मुड़: अज्ञात शातिर लोगों द्वारा आम लोगों को गुमराह कर गलत जानकारी के सहारे फोन के माध्यम से ठगने का सिलसिला लगातार जारी है। जालसाजों द्वारा लोगों से लाखों रुपए ठगने के कई मामले सामने आने के बावजूद लोग ऐसे लोगों के झांसे में आ रहे हैं। अब टांडा पुलिस ने 2 लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

थाना मुखी टांडा एस. आई. मलकीयत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला धोखाधड़ी के शिकार हुए वरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी वार्ड 6 मियानी और जोध सिंह पुत्र संत सिंह निवासी गांव झांस की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। अपने बयान में वरिंद्र सिंह ने बताया कि 20 मार्च को उनके पास एक कॉल आई। जिस व्यक्ति ने उनसे बात की उसने एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा का कर्मचारी होने का दावा किया। उसने क्रैडिट कार्ड को अपडेट करवाने के लिए ओ.टी.पी. मांगा। जब उसने अपने फोन पर प्राप्त ओ.टी.पी. की जानकारी उससे साझा की तो उसके खाते से 49636 रुपए निकल गए। इसी तरह जोध सिंह के खाते से भी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन 19000 रुपए निकालकर उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। थानेदार महिंद्र सिंह जांच कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!