चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़ कर नकदी चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 09:53 AM

burglars steal cash by uprooting shop shutter

बीती रात चोरों द्वारा स्थानीय मेन रोड पर बाबा बालक नाथ जी मंदिर के नजदीक स्थित महंत मार्कीट में बेकरी की दुकान व दफ्तर को अपना निशाना बनाते हुए नकदी चोरी करने व सामान का नुक्सान करने का समाचार है।

गढ़दीवाला(जितेन्द्र): बीती रात चोरों द्वारा स्थानीय मेन रोड पर बाबा बालक नाथ जी मंदिर के नजदीक स्थित महंत मार्कीट में बेकरी की दुकान व दफ्तर को अपना निशाना बनाते हुए नकदी चोरी करने व सामान का नुक्सान करने का समाचार है।

इस संबंधी दुकान मालिक महंत भूपिन्द्र दास पुत्र महंत ब्रह्ममुनि निवासी गढ़दीवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे 3 अज्ञात चोरों ने उसकी महंत मार्कीट में लवली बेकरी की दुकान तथा साथ ही स्थित उसके दफ्तर का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दफ्तर की अल्मारी में रखी हुई 20,000 रुपए की नकदी तथा बेकरी की दुकान के गल्ले में पड़ी 1000 रुपए की नकदी चोरी कर ली। इसके अतिरिक्त चोरों ने दुकान के फ्रंट पर लगा शीशा जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपए बनती है और दुकान में रखी फ्रिज का शीशा जिसकी कीमत लगभग 12,000 रुपए बनती है, वह भी तोड़ दिया। चोर सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!