Edited By Kalash,Updated: 14 Nov, 2026 05:31 PM

आज सुबह मंडियाला गांव के पास एक छोटे हाथी के पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला (साहिल, योगी): आज सुबह मंडियाला गांव के पास एक छोटे हाथी के पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव चीमा खुड्डी से एक छोटा हाथी टैम्पो मेहता चौक लेबर लेकर मोटर तोड़ने हेतु जा रहा था। जब यह टैम्पो मंडियाला गांव के पास पहुंचा अचानक इसका नियंत्रण बिगड़ गया एवं यह पलट गया। इसके फलस्वरूप उक्त सवारियों में से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए
जिनमें बादल पुत्र दारा, उसकी पत्नी सीमा, माता पूरन कौर व बेटी नवनीत कौर आदि के नाम शामिल हैं। वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलैंस 108 के कर्मचारियों ने तुरंत उक्त घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल में तत्काल इलाज के लिए दाखिल करवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here