रेड करने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2019 10:14 AM

attempt to attack on police party

नशे संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर थाना भदौड़ पुलिस एक घर में छापा मारने गई तो मकान मालिक द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश की गई।

बरनाला(ब्यूरो): नशे संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर थाना भदौड़ पुलिस एक घर में छापा मारने गई तो मकान मालिक द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि बाद में मकान मालिक को काबू कर लिया गया।

थाना भदौड़ के ए.एस.आई. दर्शन सिंह ने बताया कि आज सुबह के समय वह बलदेव सिंह राजा पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी भदौड़ के घर नशे संबंधी रेड करने गए थे, इस दौरान बलदेव सिंह राजा ने उन पर आरोप लगाया कि आप मेरे घर चोरी करने के लिए आए हो व उसके बाद घर में पड़ी कस्सी उठाकर हमला करने की कोशिश की व उसके बाद थाना भदौड़ से अन्य पुलिस पार्टी को बुलाकर बलदेव सिंह राजा को काबू किया गया। आरोपी बलदेव सिंह राजा पुत्र जोगिन्द्र सिंह के विरुद्ध थाना भदौड़ में मुकद्दमा नंबर 85 के अंतर्गत 12/10/2019 को अंडर सैक्शन 353,186, 506 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी बलदेव सिंह राजा के विरुद्ध पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!