हथियारबंद व्यक्तियों ने दुकान में की तोड़-फोड़, लाखों की नकदी लेकर फरार

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 11:00 AM

armed men ransacked the shop run with cash worth lakhs

नानकसर रोड तथा आई.टी.आई. चौक के बीच पैट्रोल पंप के सामने 10 हथियारबंद व्यक्तियों ने जब्रदस्ती एक दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की

बरनाला : नानकसर रोड तथा आई.टी.आई. चौक के बीच पैट्रोल पंप के सामने 10 हथियारबंद व्यक्तियों ने जब्रदस्ती एक दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की तथा दुकान में तोड़-फोड़ करके लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए दुकानदार जतिन्द्र सिंह ने बताया कि मेरे पास किराए पर दुकान है, किराए संबंधी झगड़ा माननीय अदालत में चल रहा था। इस संबंधी अदालत ने मुझे स्टे भी दिया हुआ था, उसने कथित तौर पर आरोप लगाया कि दुकान के मालिक ने हथियारबंद व्यक्तियों को भेजकर दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने दुकान की तोड़-फोड़ भी की तथा काऊंटर से लाखों रुपए की नकदी भी ले गए।

उक्त व्यक्तियों ने दुकान में पड़ी मशीनों की भी तोड़-फोड़ कर दी। इनकी कीमत 10 लाख रुपए के लगभग थी। इस संबंधी पुलिस को लिखित तौर पर शिकायत भी दी गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब इस संबंधी दुकान के मालिक के साथ उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इस संबंधी डी.एस.पी. सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाने में इस संबंधी एक शिकायत आई है यह किराएदार तथा दुकान मालिक का आपसी झगड़ा है हम जल्द दोनों पार्टियों को बुलाकर मामले का हल निकालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!