कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या,30 लाख का था कर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 11:25 AM

suicide case by the farmer

गांव सारों के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली।

संगरूर (बेदी): गांव सारों के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव सारो निवासी किसान दलबीर सिंह (37) के पास 9 एकड़ जमीन थी और वह खेती करके अपने परिवार का गुजारा करता था।

उसके सिर पर 30 लाख का कर्ज चढ़ा हुआ था जिसमें बैंकों, सहकारी सभाओं व कृषि से जुड़ा सामान बेचने वाले दुकानदारों का कर्ज शामिल था। इसी कारण दलवीर सिंह काफी परेशान रहने लगा और आखिरकार उसने खेत में जाकर जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।

दलबीर सिंह के रिश्तेदार राजिन्द्र सिंह ने बताया कि दलबीर सिंह के सिर पर करीब 30 लाख का कर्ज था जिससे वह परेशान रहता था और यही कर्र्ज उसकी मौत का कारण बना। पुलिस जांच अधिकारी मिठू राम ने बताया कि दलबीर ने कर्ज के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है व पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!