Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 01:56 PM
कर्ज से परेशान गांव घुम्मण कलां के एक किसान ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मौड़ मंडी (प्रवीन): कर्ज से परेशान गांव घुम्मण कलां के एक किसान ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार किसान गुरनाम सिंह (50) निवासी घुम्मण कलां के पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन है व उस पर करीब 5 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज के बोझ के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने मंगलवार को कोटली फाटक के नजदीक मालगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि कुछ समय पहले बारिश के कारण उसका मकान भी गिर गया था जिस कारण भी उसे कर्ज लेना पड़ा था।