Edited By Updated: 23 Feb, 2017 02:22 AM
बेटे का जन्मदिन मनाने को लेकर उत्साहित मां ने रविवार को
खन्ना(सुनील): बेटे का जन्मदिन मनाने को लेकर उत्साहित मां ने रविवार को रिश्तेदारों/ दोस्तों को 21 फरवरी को अपने घर आने का न्यौता दिया। उसी दिन सुबह 11.30 बजे मां श्रुति (23) पत्नी मनदीप सिंह निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 7 खन्ना ने लुधियाना में रह रही अपनी बुआ को भी न्यौता देने की बात कहते हुए पति को उसे बस स्टैंड पर छोडऩे के लिए कहा।
मनदीप सिंह श्रुति व अपने बेटे को मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड तक छोड़ आया। श्रुति व बेटे के शाम तक न लौटने से उसे ङ्क्षचता सताने लगी। उन्होंने कई बार श्रुति को फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
इसी बीच रविवार को देर शाम एक टी.वी. चैनल पर अज्ञात बच्चे का शव नहर में से मिलने का समाचार देख एक पड़ोसी ने इसकी जानकारी मनदीप सिंह के घर वालों को दी। वह शव उनके ही 2 वर्षीय बेटे गेवन शाही उर्फ गेवी का था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाखड़ा नहर के पास कुछ यात्रियों ने नहर में एक बच्चे का शव बहता देखा।
गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मनदीप बच्चे का शव देखने के बाद सुधबुध खो चुका था। मंगलवार शाम 6 बजे वह अपनी स्कूटरी लेकर कहीं चला गया। तलाश किए जाने पर उक्त वाहन नहर के किनारे मिला। पुलिस मृत बच्चे के मां-बाप को ढूंढने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है।