नाजायज संबंधों में फंसे पुत्र का गम,भाजपा महिला मंडल की प्रधान ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Updated: 27 Feb, 2017 12:51 PM

नाजायज संबंधों में फंसे पुत्र के गम में भाजपा महिला मंडल की प्रधान ने ख़ुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया।

अमृतसरः नाजायज संबंधों में फंसे पुत्र के गम में भाजपा महिला मंडल की प्रधान ने ख़ुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। गेट हकीमां स्थित भद्रकाली मंदिर के पास गली नंबर चार में रहने वाली रीटा ने बेटे के किसी महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते शुक्रवार रात खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी हालत में उसे श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पीड़िता ने शनिवार रात दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी जगतार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार के बयान पर उनकी पत्नी रीटा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में शहीद उधम सिंह कॉलोनी निवासी नेहा, मुन्ना, पूजा, दीपक, काली और टीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ी का काम करता हैं। उनके तीन बच्चे हैं। छोटा बेटा सागर भी उनके कारोबार में हाथ बंटाता है। कुछ समय पहले उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली नेहा नाम की महिला ने सागर को अपने इश्क के जाल में फंसा लिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक नेहा का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है।

पीड़ित ने बताया कि जब बेटे सागर के अवैध संबंधों के बारे में उनकी पत्नी रीटा को पता चला तो वह परेशान हो गई। उन्होंने पहले अपने बेटे को समझाया, लेकिन नेहा उसे अपने जाल से निकलने नहीं दे रही थी। शुक्रवार को जब परिवार से सभी सदस्य नेहा को समझाने गए तो वहां नेहा ने उनके रिश्तेदारों को काफी बेइज्जत किया। घर लौटकर उनकी पत्नी तीसरी मंजिल पर चली गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। मौका पाकर रीटा ने मिंट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। वह किसी तरह घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाकर झुलसी हुई पत्नी को अस्पताल दाखिल कराया। लेकिन घावों की पीड़ा सहन नहीं करने के चलते शनिवार को रीटा ने दम तोड़ दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!