Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 01:42 PM
23 वर्षीय युवती को विवाह का झांसा देकर 2 वर्ष शारीरिक संबंध बनाने तथा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी के खिलाफ थाना
नवांशहर (त्रिपाठी): 23 वर्षीय युवती को विवाह का झांसा देकर 2 वर्ष शारीरिक संबंध बनाने तथा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी के खिलाफ थाना काठगढ़ की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नीलोफर (काल्पनिक नाम) ने बताया कि आसरों की एक फैक्टरी में में पेंट का कार्य करने वाले युवक ललित कुमार पुत्र पैहल सिंह निवासी जिला सहारनपुर (यू.पी.) जो गांव के एक पी.जी. में रहता है, ने उसे विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए थे।
पिछले 2 वर्षों से वह उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। जब उसने युवक से शादी करने की जिद की तो उसने उसकी अश्लील वीडियो भी मोबाइल पर बना ली। अब जब वह उससे शादी करने की बात करती है तो वह उसे दूसरे धर्म व सम्प्रदाय से संबंधित होने के चलते शादी नहीं हो सकती, का बहाना बनाकर उसे धमकाता भी है। उसने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी है। पहले वह अपनी बदनामी के चलते चुप रही थी परन्तु अब उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताने के बाद पुलिस के पास शिकायत करने का निर्णय लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ललित कुमार के खिलाफ धारा 376, 354-सी, आई.टी. एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।