Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 09:49 AM
बाप-बेटी का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया, जब बेटी ने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। रामां पुलिस ने उक्त कलयुगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रामां मंडी (परमजीत): बाप-बेटी का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया, जब बेटी ने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। रामां पुलिस ने उक्त कलयुगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह 2 बहनें और 2 भाई हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और उसका एक भाई उसकी बुआ के पास पढ़ता है। वह अपनी मां, भाई और पिता के साथ गांव रामां मंडी में रहती है व उसका पिता रिफाइनरी गेट नजदीक सब्जी बेचने का काम करता है। बीते दिन उसकी मां और भाई अपने घर गांव नंगला में गेहूं लेने गए थे तो उसका पिता घर आया और घर का मेन गेट बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और वह बेहोश हो गई।
उसकी मां ने आकर उसको सिविल अस्पताल भटिंडा में भर्ती करवाया। रामां पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उसके पिता सुखपाल सिंह निवासी गांव नंगला के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता का पिता अभी फरार है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।