Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 09:03 AM
सिटी पुलिस ने महिला को नशीला वस्तु सुंघाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजपुरा (निर्दोष) : सिटी पुलिस ने महिला को नशीला वस्तु सुंघाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आनंद कालोनी निवासी महिला ने बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान होने के चलते घर पर उसका आना-जाना लगा रहता था। बीते दिनों आरोपी उसके घर पर आकर कहने लगा कि नई कार ली है इसलिए घुमा कर आता हंू। इस पर वह विश्वास करते हुए आरोपी के साथ चली गई। आरोपी ने थोड़ी दूरी पर जाकर नशीली वस्तु सुंघाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सैक्टर-6 करनाल निवासी बिट्टू की तलाश शुरू कर दी है।