पंजाबियों के लिए खुशखबरी, रेलवे विभाग ने दी 5 नई ट्रेनों की सुविधा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 01:15 PM

railway department gave five new trains to punjab

रेलवे मंडल फिरोजपुर द्वारा एक नवंबर से 20 रेलगाड़ियों का समय बदल दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बदलाव से पांच मिनट से लेकर दो घंटे तक का अंतर आएगा। रेलवे विभाग ने फिरोजपुर मंडल में दो हमसफर एक्सप्रैस सहित दो अंतोदय एक्सप्रैस व एक साप्ताहिक...

जालंधर/फिरोजपुर:  रेलवे मंडल फिरोजपुर द्वारा एक नवंबर से 20 रेलगाड़ियों का समय बदल दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बदलाव से पांच मिनट से लेकर दो घंटे तक का अंतर आएगा। रेलवे विभाग ने फिरोजपुर मंडल में दो हमसफर एक्सप्रैस सहित दो अंतोदय एक्सप्रैस व एक साप्ताहिक एक्सप्रैस रेलगाड़ी शुरू करने की भी घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि नई शुरू होने वाली रेलगाड़ियों को 15 दिन में ट्रैक मिल जाएगा। इन गाड़ियों को फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलाने का फैसला किया है। फिरोजपुर मंडल रेलवे के डी.आर.एम. विवेक कुमार व डी.सी.एम. रजनीश श्रीवास्तव का कहना है कि नया टाइम टेबल एक नवंबर से लागू होगा।

साप्ताहिक हमसफर रेलगाड़ियां
- 22318 जम्मूतवी-शियालदह हमसफर एक्सप्रेस बुधवार को जम्मूतवी से 7.25  बजे छूटेगी जो कि दूसरे दिन 17.45 बजे शियालदह पहुंचेगी
- 22317 शियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस सोमवार को शियालदह से 15.20 पर चलेगी जो कि अगले दिन 23.30 जम्मूतवी बजे पहुंचेगी।
-22706 जम्मूतवी-तिरूपति हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को जम्मूतवी से 5.30 पर चलेगी जो तीसरे दिन तिरूपति 11.25 पहुंचेगी।
-22705  तिरूपति-जम्मूतवी हम सफर एक्सप्रेस मंगलवार को तिरूपति से 9.30 पर चलेगी और तीन दिन बाद 17.15 जम्मूतवी पहुंचेगी।

जालंधर को मिली साप्ताहिक अंतोदय एक्सप्रेस रेलगाडियां
- 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंतोदय एक्सप्रेस दरभंगा से शनिवार को 3.25 पर रवाना होगी और अगले दिन 22.50 जालंधर सिटी पहुंचेगी।
- 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंतोदय एक्सप्रेस रविवार को जालंधर सिटी से 10.00 पर चलेगी और अगले दिन 10.35 दरभंगा पहुंचेगी।
-22895 बिलासपुर-फिरोजपुर अंतोदय एक्सप्रेस बिलासपुर से रविवार को 10.00 पर चलेगी और अगले दिन 4.35 पर फिरोजपुर पहुंचेगी।
- 22896 फिरोजपुर-बिलासपुर अंतोदय एक्सप्रेस सोमवार को फिरोजपुर 23.40 पर चलेगी जो अगले दिन 3.20 बिलासपुर पहुंचेगी।

कटड़ा-गाजीपुर के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 14612 श्री वैष्णव देवी कटड़ा-गाजीपुर एक्सप्रेस वीरवार को कटड़ा से 7.15 बजे चलेगी और अगले दिन 5.40 बजे पर गाजीपुर पहुंचेगी।
-14611 गाजीपुर-श्री वैष्णव देवी कटड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को गाजीपुर 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.35 कटड़ा पहुंचेगी।

एक नवंबर से बदलेगा इन गाड़ियों का समय
- श्री माता वैष्णव देवी कटड़ा से चलने वाली 12920 गाड़ी अब 6.55 पर रवाना होगी। 
- श्री माता वैष्णव देवी कटड़ा से चलने वाली 12446 ट्रेन अब 19.00 पर चलेगी।
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली 22462 ट्रेन 23.05 पर चलेगी। 
- जम्मूतवी से चलने वाली 14646 गाड़ी अब 21.00 पर रवाना होगी।
- जम्मूतवी से चलने वाली 14606 ट्रेन 22.10 पर चलेगी। 
- लुधियाना से चलने वाली 74965 गाड़ी 5.25 चला करेगी। 
- लुधियाना से चलने वाली 74969 गाड़ी 15.00 पर चलेगी। 
- अबोहर से चलने वाली 54559 गाड़ी 11.05 पर रवाना होगी। 
- बुधगम से चलने वाली 74621 गाड़ी अब 18.15 पर रवाना होगी। 
- बुधगम से चलने वाली 74640 गाड़ी नए समय के अनुसार 13.50 पर रवाना होगी। 
- बनिहाल से चलने वाली 74639 गाड़ी अब 15 मिनट पहले 16.05   पर चलेगी।
- बारमूला से चलने वाली 74624 गाड़ी अब 1 घंटे पहले 19.35 पर चलेगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!