फैस्टिवल सीजन में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित, यात्री परेशान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 10:24 AM

rail traffic affected badly

करनाल और पानीपत में अंडरपाथ के निर्माण कार्य चलने की वजह से रेल यातायात पिछले कई दिनों से बुरी तरह प्रभावित है।

जालंधर (गुलशन) : करनाल और पानीपत में अंडरपाथ के निर्माण कार्य चलने की वजह से रेल यातायात पिछले कई दिनों से बुरी तरह प्रभावित है। नई दिल्ली रूट की लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

फैस्टिवल सीजन में रेल यातायात प्रभावित होने से आम यात्रियों के अलावा व्यापारियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल अमृतसर और जालंधर के ज्यादातर व्यापारी सुबह शताब्दी एक्सप्रैस में नई दिल्ली जाकर शाम तक अपना काम निपटा कर वापस लौट आते हैं। दीवाली के दिनों में ट्रेनों की लेट-लतीफी ने रेल यात्रियों को परेशान किया हुआ है। 

बुधवार सुबह नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12.15 बजे जालंधर आने वाली शताब्दी एक्सप्रैस शाम करीब 7 बजे पहुंची। शाम 6 बजे जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी रात करीब 11 बजे के बाद रवाना हुई। इसके अलावा नई दिल्ली से शाम 4.30 बजे चलकर रात 9.30 बजे जालंधर पहुंचने वाली शताब्दी रात 12 बजे तक पहुंचने की संभावना थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन जितनी लेट आएगी उतनी ही देरी से रवाना होगी, क्योंकि शताब्दी जैसी ट्रेन को दोबारा तैयार करने के लिए 5 से 7 घंटे का समय लगता है। इसमें ट्रेन की साफ -सफाई, पानी भरना, खाने की तैयारी करना इत्यादि काम शामिल होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!