Edited By Updated: 24 Feb, 2017 01:45 AM
शिव सेना ङ्क्षहदोस्तान द्वारा गिल रोड मोगा पर हलवाई का काम करते राजू...
मोगा(आजाद): शिव सेना ङ्क्षहदोस्तान द्वारा गिल रोड मोगा पर हलवाई का काम करते राजू पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किए जाने की मांग करते हुए आज इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मोगा तथा जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को एक ज्ञापन सौंपा गया। शिव सेना ङ्क्षहदोस्तान के नेताओं ने कहा कि अगर उन्हें 28 फरवरी तक इंसाफ न मिला और कथित आरोपियों को काबू न किया गया तो शिव सेना ङ्क्षहदोस्तान द्वारा धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।
क्या था सारा मामला
गत 29 दिसम्बर, 2016 की रात को गिल रोड मोगा पर हलवाई का काम करते राजू को अज्ञात हमलावर गोली मार कर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर डिप्टी कमिश्नर, जिला पुलिस अधीक्षक मोगा, डी.एस.पी. सिटी, एस.एच.ओ. सिटी-1 सुखदेव सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और वहां आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला।
कौन-कौन थे ज्ञापन देने के समय उपस्थित
प्रदेश संगठन प्रमुख श्री राम डैनवाल।
जिलाध्यक्ष लेबर सैल विजय कुमार मिश्रा।
संजीव कुमार।
उप-जिलाध्यक्ष महेन्द्र दरोगा।
राज कुमार
क्या कहना है थाना प्रभारी का
जब इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के आदेश पर इसकी जांच डी.एस.पी. मोगा द्वारा की जा रही है। इसके अलावा हम भी कथित आरोपियों को काबू करने के लिए शंका के आधार पर कई व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं, जल्द ही कोई सुराग मिलने की संभावना है।