लुधियाना में बनेगी पंजाब की पहली स्मार्ट रोड, अमृतसर-जालंधर भी कतार में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 01:26 PM

punjab  s first smart road to be built in ludhiana

पंजाब की पहली स्मार्ट रोड औद्योगिक नगरी लुधियाना में बनाई जाएगी। लुधियाना की मल्हार रोड के हिस्से को विश्वस्तरीय मानकों के तौर पर विकसित किया जाएगा।

लुधियानाः पंजाब की पहली स्मार्ट रोड औद्योगिक नगरी लुधियाना में बनाई जाएगी। लुधियाना की मल्हार रोड के हिस्से को विश्वस्तरीय मानकों के तौर पर विकसित किया जाएगा। यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा।


स्थानीय निकाय विभाग ने अब स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के अलग-अलग हिस्सों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लुधियाना में एक मॉडल के तौर पर स्मार्ट रोड का विकास किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक मल्हार रोड के 1.13 किलोमीटर के हिस्से को स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 24 करोड़ रुपए की लागत आएगी। स्मार्ट रोड के लिए सड़क पर लगीं बिजली की तारें हटा कर उन्हें अंडरग्राऊंड किया जाएगा। सभी खंभे हटा दिए जाएंगे।

पानी, सीवरेज के पाइप अंडरग्राऊंड किए जाएंगे। सड़क के साथ-साथ डिवाइडर भी विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ विदेशों की तरह फुटपाथ का विकास किया जाएगा जहां बैठने के लिए विशेष बेंच लगाई जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट का भी विकास किया जाएगा। 

 

अमृतसर-जालंधर में भी बनेंगी स्मार्ट रोड
लुधियाना के बाद अमृतसर और जालंधर में भी इसी तर्ज पर एक-एक स्मार्ट रोड विकसित की जाएंगी। दोनों शहरों के लिए कंसल्टेंट का चयन होगा, जो प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाएंगे। केंद्र द्वारा उसको मंजूरी दिए जाने के बाद स्मार्ट रोड का चयन किया जाएगा।

 

सी.एम .के सलाहकार देंगे मंजूरी
स्मार्ट सिटी के नियमानुसार दस करोड़ से ज्यादा राशि के प्रोजैक्ट की मंजूरी राज्यस्तरीय तकनीकी कमेटी करती है। उससे कम के प्रोजैक्ट जिलास्तर पर ही मंजूर कर लिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट रोड प्रोजैक्ट की फाइल भी राज्यस्तरीय कमेटी को भेज दी गई है। सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के तकनीकी सलाहकार जनरल बी.एस. धालीवाल इस कमेटी केचेयरमैन हैं। उनकी देख-रेख में ही इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दी जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!