Edited By Updated: 25 Mar, 2017 05:28 PM
सैंट्रल जेल गुरदासपुर में पुलिस तथा कैदियों की झड़प में एक कैदी घायल हो गया।
गुरदासपुर(दीपक) : सैंट्रल जेल गुरदासपुर में पुलिस तथा कैदियों की झड़प में एक कैदी घायल हो गया। अस्पताल में उपचार अधीन कैदी बलजीत सिंह निवासी गांव दालम (बटाला) ने बताया कि गत रात्रि उनकी पुलिस ने मारपीट की है, क्योंकि कुछ शरारती कैदी तोडफोड़ कर रहे थे। उनको पुलिस ऐसा करने से रोक रही थी, लेकिन उनके न रुकने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसमें वह घायल हो गया।