Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 05:34 PM
नाभा जेल ब्रेक मामले में पटियाला पुलिस और आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटैलीजैंस विंग पंजाब-चंडीगढ़ ने ज्वाइंट आप्रेशन में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गैंगस्टरों को पनाह देने और हथियारों का प्रबंध...
पटियाला (बलजिन्द्र) : नाभा जेल ब्रेक मामले में पटियाला पुलिस और आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटैलीजैंस विंग पंजाब-चंडीगढ़ ने ज्वाइंट आप्रेशन में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गैंगस्टरों को पनाह देने और हथियारों का प्रबंध करके देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि दोनों को एस.पी. (डी.) हरविंद्र सिंह विर्क, डी.एस.पी. (डी.) सुखमिंद्र सिंह चौहान और सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला-2 के इंचार्ज इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी में उत्तर प्रदेश के इंटैलीजैंस विंग ने भी सहयोग किया है। एस.एस.पी. ने बताया कि जतिंद्र सिंह उर्फ टोनी को उसके गांव गराट नं. 3 डाकखाना हिंदुस्तान फार्म थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का दावा है कि जतिंद्र सिंह टोनी लाडा को पिछले अढ़ाई सालों से जानता था। लाडा पंजाब में वारदातों को अंजाम देने के बाद जतिंद्र के पास चला जाता था, वहां कई दिन रह कर फिर वापस पंजाब आकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार टोनी ने गुरजीत लाडा को नाभा जेल ब्रेक के समय हथियार और बारूद का प्रबंध करके दिया था। इस मामले में दूसरे व्यक्ति हरविंद्र सिंह उर्फ सोना ढंड कसेल निवासी ढंड थाना सराय अमानत खान जिला तरनतारन को इंस्पैक्टर बराड़ के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार करके उससे 32 बोर की एक पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।