4 करोड़ की हैरोइन व एक लाख की ड्रग मनी सहित 2 स्मगलर गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Oct, 2017 09:33 AM

police arrest 2 drug smuggler

जिला काऊंटर इंटैलीजैंस की पुलिस ने 2 स्मगलरों को एक लाख की ड्रग मनी और 800 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उनकी आई-20 कार भी अपने कब्जे में ली है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।

फिरोजपुर(कुमार): जिला काऊंटर इंटैलीजैंस की पुलिस ने 2 स्मगलरों को एक लाख की ड्रग मनी और 800 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उनकी आई-20 कार भी अपने कब्जे में ली है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।

काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर के ए.आई.जी. नरिंद्रपाल सिंह सिद्धू (रूबी) ने बताया कि काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर को यह गुप्त सूचना मिली थी कि अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र सूबा सिंह वासी खुड्डा जिला पटियाला और सर्बजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी अम्बाला कैंट, हरियाणा, फिरोजपुर के एरिया में हैरोइन की डिलीवरी के लिए आई-20 कार में घूम रहे हैं ।

काऊंटर इंटैलीजैंस के इंस्पैक्टर परमजीत सिंह, तरलोचन सिंह और जतिंद्रजीत सिंह तथा उनकी पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर लिया और उनकी निशानदेही पर बी.एस.एफ. को साथ लेकर बी.ओ.पी. न्यू गजनीवाला के गेट नम्बर 214/2 के एरिया से 800 ग्राम हैरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि बताया कि अवतार सिंह तारी एक नामी स्मगलर है जो आतंकवादी गतिविधियों में भी भाग लेता रहा है और स्मगङ्क्षलग के केसों में 10 साल की सजा भी काट चुका है। स्मगलर सर्बजीत सिंह का पिता गुरनाम सिंह भी नामी स्मगलर है जो 3 किलो हैरोइन बरामदगी के केस में लुधियाना जेल में बंद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!