Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 01:37 PM
करतारपुर के शहरी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पुलिस कर्मचारियों की बनाई गई नई पी.सी.आर. टीम के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से 2 एक्टिवा का प्रबंध किया गया, जिन्हें आज क्षेत्र विधायक चौधरी सुरिन्द्र सिंह ने हरी...
करतारपुर(साहनी): करतारपुर के शहरी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पुलिस कर्मचारियों की बनाई गई नई पी.सी.आर. टीम के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से 2 एक्टिवा का प्रबंध किया गया, जिन्हें आज क्षेत्र विधायक चौधरी सुरिन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर लोक सेवा के लिए समर्पित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जान-माल की सुरक्षा व अमन-कानून स्थापित करना पुलिस का प्राथमिक फर्ज है। उसी तरह इसे कायम करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। आज शुरू की गई इस पी.एस.आर. सेवा से स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों की सुरक्षा व बाजारों में महिलाओं से स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगेगा। इस दौरान डी.एस.पी. सरबजीत राय व थाना प्रभारी प्रोविजनल डी.एस.पी. गुरशेर सिंह संधू द्वारा एक्टिवा देने वाले मार्कीट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन वरिष्ठ समाज सेवक विपन गोगा व होटल उद्योग से जुड़े लोगों पार्षद प्रिंस अरोड़ा, दिनेश कुमार, ओंकार सिंह, अनिल शर्मा, धीरज सक्सैना इत्यादि को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।