5 दिन पहले हुआ था लापता, मिला इस हाल में

Edited By Updated: 28 Mar, 2017 03:01 PM

missing person dead body recovered from bhakra canal khanauri

5 दिन पहले समाना की गुरु नानक नगर कालोनी में अपने घर से लापता सतनाम सिंह उर्फ सत्ता बाई का शव खनौरी हैडवक्र्स से आगे भाखड़ा नहर में रस्सियों से बंधा तैरता हुआ मिला है। उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

समाना (शशिपाल, स.ह.): 5 दिन पहले समाना की गुरु नानक नगर कालोनी में अपने घर से लापता सतनाम सिंह उर्फ सत्ता बाई का शव खनौरी हैडवक्र्स से आगे भाखड़ा नहर में रस्सियों से बंधा तैरता हुआ मिला है। उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को भाखड़ा नहर से पुलिस द्वारा निकलवाने उपरांत सिविल अस्पताल समाना में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया। जानकारी के अनुसार 15 व 17 वर्षीय 2 बेटियों का पिता सतनाम सिंह (42) 22 मार्च की सुबह घर से लापता हो गया था। उसका मोटरसाइकिल भाखड़ा नहर के समाना व गढ़ी साहिब पुलों के मध्य पटरी पर स्टैंड लगा मिला था। मृतक सतनाम सिंह के मामा सुखविंद्र सिंह एवं बहनोई डिम्पल चाहल निवासी ककराला ने सतनाम सिंह को जान से मारकर भाखड़ा नहर में फैंकने की आशंका जताते हुए बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह मसला हुआ है व शरीर पर मजबूत रस्सियां बंधी हुई हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि उसे मारकर किसी भारी वस्तु को रस्सियों के साथ शरीर पर बांध कर नहर में फैंक दिया गया। सिटी पुलिस प्रभारी दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि मृतक के भाई गुरनाम सिंह व चाचा जोगिंद्र सिंह के बयान दर्ज करने उपरांत डाक्टरों का एक बोर्ड बनाकर मंगलवार को सिविल अस्पताल समाना में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सिटी पुलिस समाना ने मृतक सतनाम सिंह की पत्नी हरविंद्र कौर व उसके एक मित्र को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सिटी पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की गहन जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!