Edited By Updated: 27 Apr, 2017 02:43 AM
मारुति सुजूकी आल्टो ने एक बार फिर कंपनी का नाम रोशन किया....
जालंधर: मारुति सुजूकी आल्टो ने एक बार फिर कंपनी का नाम रोशन किया है। यह लगातार 13वें वर्ष भी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। मारुति की इस कार की कुल 2.41 लाख यूनिट्स फाइनैंशियल ईयर 2016-17 में बेची गईं। मारुति सुजूकी की टोटल डोमैस्टिक सेल यानी 14,43,641 में आल्टो की भागीदारी 17 प्रतिशत है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक (एम. एंड एस.) आर.एस. कलसी ने बताया कि आल्टो की पिछले वर्ष बेची गई 1.41 लाख यूनिट्स में से 21,000 यूनिट श्रीलंका, चिली, फिलीपींस और उरुग्वे भी भेजी गई थीं। मारुति सुजूकी आल्टो को पहली बार वर्ष 2000 में लांच किया गया। उसे मारुति सुजूकी 800 के विकल्प के तौर पर सामने लाया गया था जो कि मारुति के नंबर-1 भारतीय ऑटोमेकर कंपनी बनने का सबसे बड़ा कारक थी। मारुति आल्टो को कई बार अपग्रेड कर चुकी है। इसके कई वर्जन जैसे आल्टो स्पिन, आल्टो के.-10, आल्टो 800, नैक्स्ट जेन आल्टो के.-10 आदि लांच किए जा चुके हैं।