पंचकूला में गोली से मारे गए नौजवान का किया अंतिम संस्कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 08:34 AM

junk crew killed in bullet in panchkula

पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की ङ्क्षहसा दौरान चली गोली से मारे गए घग्गा निवासी 22 वर्षीय नौजवान गुरपाल सिंह पुत्र भोला सिंह की लाश आज घग्गा पहुंचने पर घग्गा.......

घग्गा (स्नेही) : पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की ङ्क्षहसा दौरान चली गोली से मारे गए घग्गा निवासी 22 वर्षीय नौजवान गुरपाल सिंह पुत्र भोला सिंह की लाश आज घग्गा पहुंचने पर घग्गा और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी शोक की लहर दौड़ गई और कफ्र्यू लगने के कारण सब तरफ सन्नाटा छा गया। भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में गुरपाल सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। डी.एस.पी. पातड़ां दविंद्र सिंह अत्तरी के नेतृत्व में समूचा घग्गा शहर पुलिस छावनी में तबदील हो गया।

घग्गा से गांवों को जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से कफ्र्यू के दौरान समूचे घग्गा निवासियों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई। इसके अलावा यहां के पास के गांव कलवानू का डेरा प्रेमी गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह भी पंचकूला में हुई ङ्क्षहसा में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा घग्गा स्थित नामचर्चा घर को पुलिस ने सील कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!