Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 04:20 AM
ड्यूटी पर जा रहे हैडकांस्टेबल की बाइक को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार...
होशियारपुर(गिरीश): ड्यूटी पर जा रहे हैडकांस्टेबल की बाइक को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हैडकांस्टेबल व उसका बेटा घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हैडकांस्टेबल बलविन्द्र सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना चब्बेवाल पुलिस को दिए बयानों में बेटे सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर रोड फैक्टरी में सिक्योरिटी का काम करता है व उसके पिता बलविन्द्र सिंह (48) पुत्र मोहकम सिंह निवासी सुभानपुर सैंट्रल जेल होशियारपुर में बतौर हैडकांस्टेबल तैनात थे। आज उसके पिता बलविन्द्र सिंह को जालंधर पी.ए.पी. में ड्यूटी जाना था। सिमरनजीत ने कहा कि वह भी अपने पिता बलविन्द्र की बाइक पर ड्यूटी जाने के लिए साथ ही था। जब वे रास्ते में रयात बाहरा कालेज के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में उसके पिता बुरी तरह से घायल हो गए व उसे भी मामूली चोटें आईं। ए.एस.आई. केशव चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों से गाड़ी का (नं.पी.बी.32 जे-7519) मालूम पड़ा है।