Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 08:43 AM
शहर के थाना डिवीजन नंबर 3 अधीन पड़ते खिंगरा गेट निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली।
जालंधर(सोनू/सुधीर) : शहर के थाना डिवीजन नंबर 3 अधीन पड़ते खिंगरा गेट निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद विवाहिता डिप्रेशन में अा गई कि उसने लड़की को जन्म क्यों दिया। अाज उसने फंदा लगा अात्महत्या कर ली।
एम.ए. पास प्रियंका की मां सरोज शर्मा ने पुलिस से कहा है कि बेटे की चाहत थी, मगर बेटी के जन्म के बाद प्रियंका परेशान थी। इसी कारण उसने जान दे दी।
प्रियंका की लाश सबसे पहले उसके पति तरुण शर्मा ने लटकती देखी। उसने प्रियंका को नीचे उतारा लेकिन उसकी सांस नहीं चल रही थी। वह उसे सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड में ले गया, जहां डॉक्टर भूपिंदर कौर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तरुण ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। करीब डेढ़ साल ढन्न मोहल्ला वासी प्रियंका से उसका विवाह हुआ था।
10 जुलाई को बेटी पैदा हुई। शनिवार दोपहर वह ससुराल घर गया हुआ था। जब डेढ़ बजे आया तो बेटी के रोने की आवाज सुनी। कमरे में गया तो प्रियंका का शरीर फंदे से लटक रहा था। तरुण बोला- जब वह पास ही स्थित ससुराल घर गया था तो प्रियंका का मूड ठीक था।