Edited By Updated: 28 Feb, 2017 07:19 AM
माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए गए लाला नामक आरोपी को थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (महेश): माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए गए लाला नामक आरोपी को थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त भगौड़े आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ लाला पुत्र रतन लाल निवासी अम्बेदकर नगर के रूप में हुई है। ए.एस.आई. सुरेन्द्र पाल सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपी लाला के खिलाफ थाना रामा मंडी में साल 2012 में आई.पी.सी. की धारा 454 तथा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत में पेश न होने पर उसे भगौड़ा करार दे दिया गया था। उसे आज अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है