Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 10:28 AM
गांव मुंडा पिंड में किसान बलराज सिंह (36) ने आढ़ती के कर्ज से तंग आकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
तरनतारनः गांव मुंडा पिंड में किसान बलराज सिंह (36) ने आढ़ती के कर्ज से तंग आकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस की तरफ से मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के सिर पर 6 लाख रुपए का कर्ज था। पुलिस जांच में मृतक के बाप ने बताया कि साल 2003 में आढ़ती से 2 लाख रुपए के करीब का कर्ज लिया था जो ब्याज बड़ने कारण 6 लाख के करीब हो गया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों अनुसार आढ़ती कर्ज वसूली के लिए परेशान कर रहा था जिस कारण उसने ये कदम उठाया।