Edited By Updated: 18 Jan, 2017 11:12 AM
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भटिंडा पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के बाद चुनावों के दौरान गड़बड़ी की आशंका व अन्य मामलों को लेकर 771 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भटिंडा (विजय) : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भटिंडा पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के बाद चुनावों के दौरान गड़बड़ी की आशंका व अन्य मामलों को लेकर 771 लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में 135 मामले दर्ज किए हैं। शराब तस्कर दूसरे राज्यों व जिलों से सस्ती शराब लाकर बेचते थे तथा उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त था। जिला पुलिस ने अब तक 5500 लीटर अवैध शराब और 650 किलोग्राम लाहन, 15 हजार नशीली गोलियां, 250 ग्राम स्मैक बरामद की है।
तस्करी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने 753 ग्राम नशीला पाऊडर, 150 ग्राम आइस, 2 किलो अफीम, 231 किलो भुक्की बरामद की।
पुलिस ने नाजायज हथियार भी बरामद किए हैं। जिले के 6 विधानसभा हलकों में 25 हजार से अधिक लाइसैंसी हथियार हैं जिन्हें जमा करवाने के लिए पुलिस जोर लगा रही है, अब तक पुलिस को 24 हजार से अधिक हथियार जमा करवाने में कामयाबी हासिल हो चुकी है जो 93 फीसदी है। एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने कहा कि चुनाव दौरान असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी जारी रहेगी।