Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 07:44 AM
शादी के 2 महीने बाद ही मास्टर तारा सिंह कालेज की लैक्चरार दहेज की बलि चढ़ गई। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार के अनुसार मृतका की...
लुधियाना (ऋषि): शादी के 2 महीने बाद ही मास्टर तारा सिंह कालेज की लैक्चरार दहेज की बलि चढ़ गई। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार के अनुसार मृतका की पहचान रितू (28) की रूप में हुई है।
मृतका के पिता पूर्व डी.ए. लीगल हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले अपनी बेटी की शादी वृंदावन रोड के रहने वाले गौरव आद्या के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया जाने लगा और मायके घर से कार लाने की मांग की गई। ससुरालियों से तंग आकर उसने रविवार सुबह 11 बजे घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें मामले बारे तब पता चला कि ससुराल पक्ष को लोगों ने फोन कर उन्हें बताया कि बेटी की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंच गए।
जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पति गौरव, ससुर प्रवीण, सास कमलेश, देवर दक्ष सहित 8 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को मृतका का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।