Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:00 AM
कुछ समय पहले ही बतौर आर.टी.ए. अपना कार्यभार संभालने वाले दरबारा सिंह ने डी.टी.ओ. दफ्तर बंद होने के बाद सारा काम आर.टी.ए. दफ्तर के
जालंधर (अमित): कुछ समय पहले ही बतौर आर.टी.ए. अपना कार्यभार संभालने वाले दरबारा सिंह ने डी.टी.ओ. दफ्तर बंद होने के बाद सारा काम आर.टी.ए. दफ्तर के अधीन आने पर यहां होने वाले सारे कामकाज को लेकर अधिकारियों व स्टाफ की निजी तौर पर जवाबदेही तय करने और आम जनता को सारी सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं।
विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा, भ्रष्टाचार का खात्मा और सारे काम की पारदर्शिता बनाकर रखना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसीलिए सेवा का अधिकार कानून (आर.टी.एस. एक्ट) की सही पालना करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत एक्ट के अधीन आने वाली सारी सेवाएं समयबद्व तरीके से देना सुनिश्चित किया जाएगा। आम जनता को इसकी जानकारी देने के लिए ट्रैक पर बाकायादा तौर पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां दी जा रही सेवाओं की फीसों को लेकर भी जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
ताकि वह एजैंटों के चंगुल में फंसकर अधिक पैसे न दें। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर एजैंटों द्वारा गल्त ढंग से अपने मोबाईल द्वारा फोटो खींचने की बात सामने आने पर उन्होंने ट्रैक पर किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना इजाजत मोबाईल से फोटो खींचने पर भी प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ट्रैक पर आने वालों को बिल्कल नया अनुभव प्राप्त होगा और इसके लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।