Edited By Updated: 23 Mar, 2017 05:03 AM
10 वर्षों से अकाली-भाजपा गठबंधन वाली बादल सरकार ने अपनी लूट की नीतियों से पंजाब.....
लुधियाना(ऋषि): 10 वर्षों से अकाली-भाजपा गठबंधन वाली बादल सरकार ने अपनी लूट की नीतियों से पंजाब को पूरी तरह से आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है। पंजाब में अब कांग्रेस सरकार आई है और उनके सामने पंजाब को दोबारा आबाद करने के लिए एक बहुत ही मुश्किल राह है लेकिन यह मुश्किल राह नामुमकिन नहीं है।
कैप्टन अमरेंदर सिंह अपनी सूझबूझ से दोबारा पंजाब को खुशहाल बनाएंगे। यह शब्द कांग्रेस पार्टी के पंजाब सचिव सुनील मैफिक ने कहे। मैफिक ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ऐसी परिस्थिति का सामना कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन ने आते ही अफसरशाही और वी.वी.आई.पी. कल्चर को खत्म कर जनता का राज होने का प्रमाण दिया है।