Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 01:44 PM
यहां एक तरफ आज भी समाज में लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बैंड बाजे के साथ किया।
लुधियानाःयहां एक तरफ आज भी समाज में लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार लुधियाना के रायकोट के एक परिवार में बच्ची का जन्म सिविल अस्पताल में हुआ था। घर वालों ने बच्ची का स्वागत बैंड बाजों के साथ किया। वह नवजात को फूलों वाली कार में घर में लेकर गए। मां और बच्ची का घर में शानदार तरीके से स्वागत किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। परिवार के लोगों की बेटियों के प्रति इस सोच को सभी सलाम कर रहे हैं।