Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 11:37 AM
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के आरोप में केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा को आज पीठ में दर्द के कारण कड़े सुरक्षा प्रबंधों में सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में लाया गया।
पटियाला (बलजिन्द्र) : पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के आरोप में केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा को आज पीठ में दर्द के कारण कड़े सुरक्षा प्रबंधों में सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में लाया गया।
अस्पताल में राजोआणा का मैडीकल चैकअप किया गया और प्राथमिक ट्रीटमैंट के बाद वापस केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया गया। इस दौरान उसकी बहन कमलदीप कौर राजोआणा ने भी उसके साथ मुलाकात करके हालचाल जाना। इस मौके पर बलवंत सिंह राजोआणा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सिख कौम से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए चलाई गई मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। उसने कहा कि राष्ट्रीय एकता के साथ राष्ट्रीय प्राप्तियों का रास्ता साफ होता है। इसलिए जरूरी है कि समूची कौम गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का हिस्सा बने।