Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 11:11 AM
ढाकी रोड पर बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर 3 लोगों ने टी.वी.एस. एजैंसी में कार्यरत मैनेजर पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल बलवीर सिंह निवासी ढाकी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बलवीर ने उस पर हुए हमले व छीनाझपटी की शिकायत थाना डिवीजन...
पठानकोट (आदित्य): ढाकी रोड पर बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर 3 लोगों ने टी.वी.एस. एजैंसी में कार्यरत मैनेजर पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल बलवीर सिंह निवासी ढाकी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बलवीर ने उस पर हुए हमले व छीनाझपटी की शिकायत थाना डिवीजन नं. 2 में की है।
बलवीर का कहना था कि वह शुक्रवार रात को एजैंसी से ड्यूटी खत्म कर ढाकी रोड पर घर जा रहा था। इस दौरान ढाकी रोड पर जाम लगा होने के चलते वह अपनी बाइक सहित वहां खड़ा था। तभी वहां पीछे से तेज रफ्तार में एक युवक बाइक पर आया और उसने उसके पैरों पर अपनी बाइक मार दी। उसने युवक को बाइक धीरे चलाने की बात कही।
इस बात को लेकर उस युवक ने उससे बहसबाजी व गाली-गलौच शुरू कर दिया। उसने समझाने की कोशिश की तो युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। घायल मैनेजर का आरोप है कि हमलावर उसके गले से सोने की 2 तोले की चेन व जेब से 6,000 रुपए भी ले गए। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।