Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 01:54 PM
सब तहसील में दोपहर विजीलैंस विभाग मानसा के डी.एस.पी. मनजीत सिंह द्वारा अपनी टीम सहित छापेमारी करके नायब तहसीलदार के लिए रिश्वत
बरेटा (सिंगला): सब तहसील में दोपहर विजीलैंस विभाग मानसा के डी.एस.पी. मनजीत सिंह द्वारा अपनी टीम सहित छापेमारी करके नायब तहसीलदार के लिए रिश्वत वसूली के आरोप में एक वसीका नवीस (वकील) को गिरफ्तार किया है। मगर इसकावहां मौजूद लोगों ने विजीलैंस का विरोध किया।
विजीलैंस विभाग के डी.एस.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह गांव बख्शीवाला ने उनके पास शिकायत की थी कि उसने अपनी 13 कनाल 8 मरले भूमि की रजिस्ट्री तस्दीक करवानी थी मगर पटवारी की पोस्ट खाली होने के कारण उसकी भूमि के बदले वसीका नवीस (वकील) सुरेश कुमार के जरिए 10,000 मांगने के पश्चात बात 7,000 में तय हो गई तथा आज तय किए गए समय के अनुसार जब गुरतेज सिंह ने वसीका नवीस को रजिस्ट्री बदले 7,000 रुपए दिए तथा वह यह पैसे देने को नायब तहसीलदार की कार में बैठा तो उन्होंने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में वसीका नवीस को पैसों सहित रंगे हाथों पकड़ लिया।
जब विजीलैंस टीम वसीका नवीस को ले जा रही थी तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए उनका घेराव किया। मगर डी.एस.पी. द्वारा नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर विरोध/घेराव समाप्त करवा दिया। मामले की तफ्तीश इंस्पैक्टर सतपाल सिंह द्वारा की जा रही है। इस समय उपरोक्त वसीका नवीस ने कहा कि वह इस मामले में बिल्कुल निर्दोष है।