Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 02:20 PM
सैक्टर-32 में स्थित एक बी.एड. कॉलेज में पढ़ती मोती नगर की मिन्द्रा कॉलोनी निवासी एक लड़की पर उसके पड़ोसी युवक ने 5 दिन पहले एक तरफा प्यार के चलते तेजाब डालने का प्रयास किया, जब वह इसमें कामयाब नहीं हो सका तो उसने लड़की का पीछा करना जारी रखा जबकि...
लुधियाना(राम): सैक्टर-32 में स्थित एक बी.एड. कॉलेज में पढ़ती मोती नगर की मिन्द्रा कॉलोनी निवासी एक लड़की पर उसके पड़ोसी युवक ने 5 दिन पहले एक तरफा प्यार के चलते तेजाब डालने का प्रयास किया, जब वह इसमें कामयाब नहीं हो सका तो उसने लड़की का पीछा करना जारी रखा जबकि लड़की ने अपने परिवार को पल-पल की जानकारी दी थी।
लड़की के परिवार ने लड़के को पकड़ कर उसकी छितर परेड की व इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।