विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 09:18 AM

3 injured in road accident

कपूरथला व आस-पास के 3 विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन अवतार सिंह पुत्र राम...

कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के 3 विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन अवतार सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव हमीरा, कपूरथला ने बताया कि वह गांव हमीरा से दयालपुर की तरफ पैदल जा रहा था।

जब वह नैशनल हाईवे हमीरा के पास पहुंचा तो अमृतसर की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार हेतु करतारपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

इसी तरह कपूरथला के सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे गुरचरण सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव मंसूरवाल दोना के पिता ने बताया कि आज सुबह वह घर से स्कूल जा रहा था। जब वह सुहाग पैलेस के नजदीक सड़क पार करने लगा तो सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे कार चालक द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल कपूरथला में अपना उपचार करवा रही रोशनी पत्नी परमजीत सिंह निवासी गांव संगोजला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर अपने रिश्तेदार को भंडाल बेट में मिलकर वापस अपने घर आ रही थी तो रास्ते में वह मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!