Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 04:16 PM
विदेश में पंजाबियों की हत्या की खबरें आज कल अखबारों की सुर्खियां बन रही है। इ
जालंधर (महेश): विदेश में पंजाबियों की हत्या की खबरें आज कल अखबारों की सुर्खियां बन रही है। इसके पीछे लूट की वारदात अक्सर सामने आ रही है लेकिन पंजाबी ही निशाने पर क्यों इसका जबाव किसी के पास नहीं।
ताजा घटनाक्रम अमरीका के जैक्सन शहर में घटा जिसमें शिकार बना जालंधर की न्यू डिफेंस कालोनी(फेस 1 दीप नगर वडिंग) निवासी बलविंदर सिंह (नाईट मुंशी सूर्य एन्क्लेव रामा मंडी) का 22 वर्षीय बेटा संदीप सिंह जो आज से 4 वर्ष पूर्व ही अमरीका गया था। अमरीका जाने के 6 माह बाद ही उसे पी.आर तो मिल गई लेकिन ग्रीन कार्ड नहीं मिला। संदीप ने ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई किया हुआ था,वे चाहता था कि उसे ग्रीन कार्ड मिले तो वह तब ही भारत वापस जाए।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे (भारत टाईम सुबह 10 बजे) स्टोर मालिक (रिश्ते दार) शरनजीत सिंह ने बताया कि काम खत्म कर संदीप तथा उसका एक साथी घर के लिए निकले तो रास्ते में उनकी कार खराब हो गई। इस दौरान 3-4 नीग्रो ने उन्हें घेर बंदूक तान दी। बीच-बचाव दौरान गोली संदीप को लगी और उसकी मौत हो गई और संदीप का साथी बच निकला। उसने बताया कि नीग्रो उनसे पैसे तथा मोबाइल लूट कर ले गए। संदीप अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था जबकि उसकी बहन छोटी है।