Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 03:49 PM
पुलिस ने ट्रांसफार्मर में से तांबा चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में तैनात ए.एस.आई. अमरीक सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी मनप्रीत सिंह...
धूरी(संजीव जैन): पुलिस ने ट्रांसफार्मर में से तांबा चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में तैनात ए.एस.आई. अमरीक सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र मोदन सिंह, बिल्लू राम पुत्र बूटा राम, गुरमीत राम पुत्र केहर राम तथा टोनी राम पुत्र अशोक कुमार (चारों निवासी नाभा) खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों में से तांबे की तार चोरी कर बेचने का काम करते हैं।
मनप्रीत सिंह और बिल्लू राम गत दिवस रेहड़ी स्कूटर पर चोरी की गई 30 किलो तांबे की तार नाभा से धूरी बेचने के लिए आ रहे थे।ए.एस.आई. अमरीक सिंह द्वारा ने सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित दोहले वाले रेलवे फाटकों पर नाकाबंदी कर उक्त दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाकी 2 आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।