Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 12:01 PM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल गांव रनियां में पार्टी के राष्ट्रीय नेता व पूर्व एस.जी.पी. सदस्य हरिंदर सिंह रनियां के निवास स्थान पर पहुंचे तथा पार्टी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मेहनती व...
निहाल सिंह वाला/ (बावा/जगसीर): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल गांव रनियां में पार्टी के राष्ट्रीय नेता व पूर्व एस.जी.पी. सदस्य हरिंदर सिंह रनियां के निवास स्थान पर पहुंचे तथा पार्टी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मेहनती व टकसाली वर्कर पार्टी की रीढ़ होते हैं तथा शिरोमणि अकाली दल भी इन मेहनती वर्करों का सम्मान करता है।
उन्होंने जत्थेदार रनियां को हलके में पार्टी गतिविधियां तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कैप्टन सरकार से पूरी तरह दुखी हैं तथा हर वर्ग हक लेने के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं जबकि अपने 10 वर्षों के शासनकाल में शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में विकास तथा रोजगार पक्ष से ऐतिहासिक कार्य किए।